Google

Thursday, November 17, 2016

Mercury in 5th house

पंचम भाव में स्थित बुध का फल

यहां स्थित बुध के कारण आपका स्वरूप सुंदर होना चाहिए। आपका स्वभाव पवित्र है। आप प्रसन्नचित्त, कुशाग्रबुद्धि और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। आप वाद विवाद में कुशल, तर्ककुशल और मधुरभाषी व्यक्ति हैं। आपके सुंदर व्यवहार के कारण लोग आपके वशीभूत हो जाएंगे। आप सदाचारी, धैर्यशील, चरित्रवान और संतिषी व्यक्ति हैं। आप उद्यमी और अपने काम में दक्ष हैं। आपको माता और स्त्री का सुख मिलेगा। आप राज दरबार में भी सम्मानित होंगे।

आपको संतान और विशेषकर पुत्र सुख मिलेगा। आप विभिन्न प्रकार के मंत्रों को जानते हैं। पंचम भाव में बुध होने कारण आपको आर्थिक तंगी से भी नहीं जूझना पडेगा। आप अपनी बुद्धि से धनार्जन करते रहेंगे। आपकी रुचि सट्टे और जुंए में भी हो सकती है। आप यशस्वी और लोक समुदाय में प्रभावशाली रहेंगे। आपकी रुचि साहित्य में होगी और आप लेखक, कवि, नाटक रचयिता या उपन्यासकार हो सकते हैं।

यहां स्थित बुध कभी-कभी दंभी भी बनाता है जिससे बचाव करना जरूरी होगा। कभी-कभी आपके मन में लोभ की भावना भी पनप सकती है, जिससे बचाव करना जरूरी होगा। यद्यपि आपको संतान सुख मिलेगा लेकिन उसमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं या कन्याओं की संख्या अधिक हो सकती है। इन सबके बावजूद आप अपनी व्यवसायिक बुद्धि और विद्या के कारण एक सुखद जीवन व्यतीत करेंगे।

No comments: