Google

Friday, December 2, 2016

Venus transit from Capricorn astrology sign


मेष

शुक्र ग्रह आपके 10वें भाव में गोचर कर रहा है। यह घर आपके प्रोफेशन और कर्म से जुड़ा है। शुक्र के गोचर के प्रभाव से घरेलू जीवन में सुख-शांति और सद्भाव बना रहेगा। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो ज़बरदस्त सफलता मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यक्षमता से नए मुकाम हासिल करेंगे। दूसरों की निंदा से बचें वरना यह आपके जीवन के लिए नुक़सानदेह साबित होगा। जीवन साथी से हर मामले में पूरा सहयोग मिलेगा। आप और आपका जीवन साथी पुराने विवादों से सीख लेंगे।

वृषभ

शुक्र ग्रह आपके 9वें भाव में संचरण कर रहा है, यह घर ज्ञान और विश्वास का होता है। शुक्र के गोचर का असर सीधे आपके भाग्य पर होगा लिहाजा कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपके पक्ष में होगी। पुण्य कर्म करने की ओर झुकाव बढ़ेगा। पूर्व में किए प्रयासों आगे लेकर जाएंगे और आपको सफलता दिलाएंगे। पुरुषार्थ पर आपका नियंत्रण होगा, जिसके फलस्वरूप विपरीत लिंग से आपको अत्यंत सहयोग मिलेगा। अगर आप काफी समय से किसी लंबी यात्रा पर जाने के लिए बेकरार है तो इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। लव लाइफ बेहद अच्छी रहेगी प्रियतम के साथ प्यार भरे पल बीताएंगे।

मिथुन

शुक्र देव आपके 8वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं और यह घर लिंग, मृत्यु और परिवर्तन से संबंधित है। कामुक विचारों में वृद्धि होगी। इस समय में आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। खुद पर संदेह मत कीजिए। अगर कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे तो इसकी परवाह मत कीजिए। चुनौतियों का सामना करें क्योंकि समाज में कई तरह के लोग होते हैं जो आपको खींचकर पीछे करने की कोशिश करते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समय स्वयं के मूल्यांकन का है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क

शुक्र देव आपके 7वें घर में गोचर कर रहे हैं, जो व्यवसाय, साझेदारी और जीवनसाथी से संबंधित है। प्रियतम के साथ सुहाने पल व्यतीत करेंगे। कर्म पथ पर एक नई उड़ान भरेंगे जो आपको दूर तक लेकर जाएगी। जीवनसाथी के साथ बेहद प्यार भरे पल बीताएंगे। इसमें कोई हैरानी नहीं है कि जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ बड़ा खर्च कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित है तो नए रिश्ते बनने की संभावना है। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके पक्ष में होंगे। घर में भी आप मुख्य भूमिका में होंगे, पारिवारिक जीवन में समृद्धि और हर्ष रहेगा।

सिंह

शुक्र देव आपके छठवें घर में संचरण कर रहे हैं, यह भाव आपके स्वास्थ्य से जुड़ा है। अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको उसके अनुरूप ही कड़ी मेहनत करनी होगी। कुल मिलाकर आपका हुनर और कौशल आपको आगे लेकर जाएगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी देखने को मिल सकती है। प्रतिद्वंदियों की शक्ति में बढ़ोतरी होगी और आपको उनसे मुकाबला करना पड़ सकता है। महिलाओं के साथ अच्छे संबंध बरकरार रखें और अपने काम से खुश रहें।

कन्या

शुक्र देव आपके 5वें भाव में गोचर कर रहे हैं, यह घर यश और हर्ष से संबंधित होता है। यह समय खुशियों और समृद्धि से भरा है। जैसा सोचकर आप कोई काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। जो चीज आप चाहते थे वो आखिरकार आपकी ही होगी और आपके पक्ष में होगी। भाग्य हर फैसले में आपका साथ देगा और नतीजे मन मुताबिक होंगे। आपकी कल्पनाएं साकार होंगी और धन व समृद्धि आएगी। बच्चे बेहद उत्साहित रहेंगे और लाइफ का मज़ा लेंगे।

तुला

शुक्र देव आपके चौथे भाव में संचरण कर रहे हैं। यह घर खुशियों, रिश्तों और प्रॉपर्टी से संबंध रखता है। घरेलू जीवन अच्छा और आनंदित रहेगा साथ ही व्यक्तिगत जीवन में आप सुकून महसूस करेंगे। परिजनों से लगाव बना रहेगा और उनके साथ मौज-मस्ती करेंगे। करियर सुचारु रूप से चलता रहेगा। आपके कर्म आपको आगे लेकर जाएंगे। आप सभी क्षेत्रों में विरोधियों पर हावी रहेंगे। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। नए वाहन की खरीदी या घर की साज-सज्जा पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक

शुक्र देव आपके तीसरे घर में गोचर कर रहे हैं, यह भाव आपके गुण, प्रयास और बड़े भाई-बहनों से संबंधित है। कला, संगीत और कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। एक नया रिश्ता बना सकते हैं हालांकि सोच-समझकर कदम रखें। जीवनसाथी को बहुत बड़ी सफलता मिलने का योग है। कठिन परिश्रम की बदौलत सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। बेहतर ढंग से किए गए प्रयासों से अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके पक्ष में होंगे। छोटी दूरी की यात्रा की प्रबल संभावना है, खासकर परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते है.

धनु

शुक्र देव आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, यह घर आपके बैंक बैलेंस, संचार, भाषा और परिवार से संबंध रखता है। आय बढ़ने से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में कोई समारोह या आयोजन हो सकता है। परिवार में आपसी सद्भाव बना रहेगा साथ ही आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। अपनी भाषा शैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

मकर

शुक्र देव आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। प्यार, स्नेह, लगाव और कामुकता आपके विचारों पर हावी रहेगी। यह समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। अगर आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। आप एक-दूसरे की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। सौंदर्य और कला से जुड़े क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। लाभ की भी संभावना बन रही है।

कुम्भ

शुक्र देव आपके 12वें भाव में संचरण कर रहे हैं। विलासिता से जुड़े सामानों पर अत्याधिक खर्च करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, विदेश जाने के भी योग हैं। यह यात्रा आपके लिए मंगलकारी होगी। विरोधी मुश्किल में धकेल सकते हैं या फिर आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कामुकता को स्वयं के ऊपर हावी नहीं होने दें क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मीन

शुक्र देव आपके 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। अचानक और अप्रत्याशित आय के योग बन रहे हैं। नई उपलब्धि हासिल करेंगे और अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करेंगे। लव लाइफ बेहद शानदार रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और समृद्धि आएगी। प्रियतम के साथ अच्छा वक्त बीताएंगे। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

No comments: