Google

Monday, August 7, 2017

Lines on Forehead and Astrology

ललाट की रेखाएं

हाथ की रेखाओं के अतिरिक्त आपके मस्तक की रेखाएं भी बहुत कुछ बोलती हैं। यह बात अलग है कि सामान्य तौर पर इन्हें नजर अंदाज कर दिया जाता है। अगर हाथ की रेखाओं के साथ मस्तिष्क(ललाट) रेखाओं का भी अध्ययन कर लिया जाए तो भविष्य जानने में और भी आसानी रहती है,तथा प्रामाणिकता भी असंदिग्ध रहती है। इसकी पहचान निम्न प्रकार से है।
1- ललाट में बालों के नीचे जो पहली रेखा है वह शनि रेखा है।
2-इसके नीचे वाली रेखा गुरु रेखा है।
3-तीसरी रेखा मंगल रेखा है।
4- चौथी रेखा का स्वामी सूर्य है जो मान-सम्मान और यश प्रदान करता है।
5-मस्तक की पांचवीं रेखा का स्वामी शुक्र है जो आपको जीवन के सारे सुख उपलब्ध कराता है।
6- छठी रेखा के स्वामी बुध हैं।
7- सातवीं रेखा जो इन सबके नीचे है ,वह चंद्र का स्थान है।
इन रेखाओं के अतिरिक्त दाहिने नेत्र के ऊपरी भाग में उठी हुई एक छोटी सी रेखा सूर्य रेखा कही जाती है और बाईं तरफ ऐसी ही रेखा चंद्र रेखा कही जाती है।
शनि रेखा- यदि शनि रेखा सीधी हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है और अगर यह टेढ़ी-मेढ़ी हो तो चिड़चिड़े स्वभाव का होता है।
गुरु रेखा-यदि यह सीधी हो तो जातक ईमानदार होता है परंतु टेढ़ी या टूटी हो तो वह अनैतिक कार्य करने वाला होता है।
मंगल रेखा- यदि यह रेखा सीधी है तो व्यक्ति को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है ,परंतु टेढी-मेढ़ी हो तो हर काम में असफलता का सामना करना पड़ता है।
सूर्य रेखा-यदि यह रेखा सीधी हो तो व्यक्ति बुद्धिमान तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने वाला होता है। यदि यह टेढ़ी हो तो लोभी और कंजूस होता है।
चंद्र रेखा- यह रेखा सीधी है तो जातक बुद्धिमान,चतुर तथा सूक्ष्मदर्शी होता है,परंतु टेढ़ी-मेढ़ी हो तो कमजोर दिमाग वाला माना जाता है।
शुक्र रेखा-यह रेखा सीधी हो तो जातक सत्य पथ पर चलने वाला तथा समस्त प्रकार के सुखों को भोगने वाला होता है। इसके विपरीत रेखा छिन्न-भिन्न हो तो प्रेम के क्षेत्र में बदनाम होता है।
बुध रेखा- यदि बुध रेखा सीधी है तो व्यक्ति सफल भाषण देने वाला और सामने वाले को प्रभावित करने वाला होता है। यह रेखा टेढ़ी हो तो वह असत्यवादी तथा धोखेबाज होता है।
*अन्य चिन्ह*
1-ललाट में त्रिशूल है तो व्यक्ति दीर्घायु होता है।
2- जिसके ललाट में सीप जैसा चिन्ह होता है वह अध्यापक तथा आदर्श व्यक्ति होता है।
3- ललाट पर नीली नसें दिखती हों तो वह व्यक्ति खोटी नीयत वाला होता है तथा भरोसेमंद नहीं होता।
4-मस्तक पर स्वास्तिक के चिन्ह वाले करोड़पति होते हैं।
5- छोटी ललाट वाले लोग मंदबुद्धि व धनहीन होते हैं।
6-ऊंचे मस्तक वाले राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं।
7- गोलाकार ललाट वाले कंजूस होते हैं।
8- जिनके माथे पर अर्द्धचंद्र हो वे प्रसिद्ध उद्योगपति होते हैं।
9- माथे पर वज्र या धनुष का चिन्ह स्पष्ट दिखाई दे तो व्यक्ति अतुल संपत्ति का स्वामी होता है।
10- त्रिशूल व शंख के चिन्ह वाला व्यक्ति अत्यंत सौभाग्यशाली होता हैं।।

No comments: